होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Rameshwar Sharma : राहुल एक बार नहीं सौ बार नाक रगड़ के माफी मांगें

MLA Rameshwar Sharma : राहुल एक बार नहीं सौ बार नाक रगड़ के माफी मांगें

MLA Rameshwar Sharma : मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस के मेगा शो से पहले रैली को लेकर सियासत शुरू हो गई है। महू में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को लेकर भोपाल की हजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में राहुल गांधी को सौ बार नाक रगड़कर माफी मांगने की मांग की है।

राहुल के पूर्वजों ने किया अपमान

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी के पुरखों ने बाबा साहब की जन्मस्थली को अपमानित किया था, भाजपा की सरकारों ने तो बाबा साहब की जन्मस्थली का विकास  किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जन्मस्थान का विकास कराया है। राहुल गांधी के पूर्वज जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को दो बार चुनाव हरारा, जीते जी उन्हें संसद में प्रवेश तक नही करने दिया। इतना ही नहीं राहुल गांधी की दादी ने 25 से 30 बार बाबासाहब के संविधान को भी बदला, उनके पिताजी ने भी संविधान को बदला। इसलिए राहुल गांधी को बाबा साहब अंबेडकर से उनके अनुयायियों से नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। 

मोदी जी ने खाई कसम...

विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा है कि कांग्रेस ने जितना अपमान अंबेडकर जी का किया, उतना किसी ने नहीं किया। मोदी जी ने कसम खाई है कि बाबासाहब के संविधान का देशभर में पालन करेंगे। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भोपाल के सबसे बड़े ओव्हर ब्रिज का नाम अंबेडकर जी के नाम पर रखा है। कांग्रेस ने तो उनकी प्रतिमा भी नहीं लगाई। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भी बीजेपी ने बाबासाहब की प्रतिमा लगाई। कांग्रेस ने केवल उनका अपमान किया। इसलिए राहुल गांधी एक बार नहीं सौ बार नाक रगड़ के माफी मांगें।

प्रियंका नहीं होंगी शामिल

आपको बता दे कि धार जिले में स्थित भीमराम आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आज कांग्रेस ​ए​क विशाल मेगा शो करने जा रही है। इस ​बड़े आयोजन में देश के कांग्रेस शासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का दौर टल गया है। कांग्रेस के इस मेगा शो को 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली' दिया है।


संबंधित समाचार