होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mini Mata Samman 2023: मिनी माता सम्मान 2023 के लिए 07 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित 

Mini Mata Samman 2023: मिनी माता सम्मान 2023 के लिए 07 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित 

Raipur| Mini Mata Samman 2023: महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)“ प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

“मिनी माता माता सम्मान (महिला उत्थान ) वर्ष 2023“ हेतु इच्छुक महिला या संस्था 07 अक्टूबर 2023 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


संबंधित समाचार