होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर मचा बवाल, कलमनाथ ने घटनाक्रम को बताया संविधान की हत्या

MP NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर मचा बवाल, कलमनाथ ने घटनाक्रम को बताया संविधान की हत्या

भोपाल : कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश सहित कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है। बीजेपी में जहां एक तरफ खुशी की लहर है। तो वही दूसरी तरफ उमंग सिंघार ने मामले को लेकर कोर्ट जाने की बात कही है। उमंग सिंघार ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगी। 

कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करेगी

तो वही मामले पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना पूरी तरह से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। यह घटनाक्रम बताता है कि भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करेगी।

तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय

बता दें कि मध्य प्रदेश के 3 राज्य सभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होने वाले थे। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के चलते तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी ने हाल ही में तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारा था। 

 मामला 2025 में दर्ज एक शिकायत से जुड़ा 

दरअसल,  मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास नामांकन छुपाने को लेकर शिकायत की थी। तेलंगाना के केस के साथ ही कुछ संपत्ति से जुड़े मामले भी हैं, जिसकी जानकारी नहीं दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नामांकन को रद्द कर दिया है। 
 


 


संबंधित समाचार