होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2026 Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस पर 40 खिलाड़ी तैयार, जानें कितने भारतीय बड़ी बोली की दौड़ में होंगे शामिल... 

IPL 2026 Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस पर 40 खिलाड़ी तैयार, जानें कितने भारतीय बड़ी बोली की दौड़ में होंगे शामिल... 

IPL 2026 Auction: बहुचर्चित IPL 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस बार नीलामी का मंच अबू धाबी बना है। कुल 350 खिलाड़ी अपने हिस्से की बोली के इंतजार में उतरेंगे, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी क्रिकेटर्स शामिल हैं। इस बार नीलामी की सबसे खास बात यह है कि 40 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के अधिकतम बेस प्राइस में रखा है। भारतीय खिलाड़ियों में यह स्थान केवल वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई को मिला है ये बताता है कि भारतीय क्रिकेटरों का आत्मविश्वास और मार्केट वैल्यू लगातार बढ़ रही है।

कैमरन ग्रीन से लेकर डिकॉक ऑक्शन के बड़े चेहरे:

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को IPL 2026 का सबसे बड़ा नाम माना जा रहा है। उन्होंने इस साल खुद को सिर्फ बैटर के रूप में रजिस्टर्ड किया है और नीलामी के पहले सेट में ही नजर आएंगे। फ्रेंचाइज़ियों के बीच ग्रीन को लेकर जबरदस्त होड़ मानी जा रही है और एक बार फिर उन पर भारी-भरकम बोली लगना लगभग तय है। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक, दुनिथ वेल्लालागे और जॉर्ज लिन्डे जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी अंतिम सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि 35 नए खिलाड़ी टीमों की मांग पर आखिरी समय में जोड़े गए हैं।

77 स्लॉट खाली, KKR के पास सबसे बड़ा पर्स:

इस साल कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं। सबसे बड़ी दिलचस्पी इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लेकर है, जिसके पास 64.30 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है। KKR के पास 13 खाली स्लॉट हैं, जिनमें 6 विदेशी स्थान शामिल हैं। इतना बड़ा पर्स यह संकेत देता है कि नीलामी में कोलकाता कई चौंकाने वाली बोली लगा सकता है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 43.4 करोड़ रुपये शेष हैं, और उन्हें 9 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है।
कैसे होगा IPL 2026 का ऑक्शन?

नीलामी की प्रक्रिया एक निर्धारित क्रम में आगे बढ़ेगी:

1. कैप्ड खिलाड़ियों से शुरुआत

पहला राउंड उन खिलाड़ियों का होगा, जिन्होंने अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस राउंड में बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर-बैटर्स, कैप्ड तेज गेंदबाज और स्पिनर्स रहेंगे.


2. अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी

कैप्ड खिलाड़ियों के बाद नीलामी पूरी तरह अनकैप्ड क्रिकेटर्स पर केंद्रित होगी।

3. Accelerated Bidding

प्लेयर नंबर 70 के बाद तेज गति वाली बिडिंग शुरू होगी, जिसमें टीमें अपनी प्राथमिकता के खिलाड़ियों पर तेजी से दांव लगाएंगी।
 


संबंधित समाचार