भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली नोट का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। शातिर बेफिक्र होकर नोटों को खपाने का काम कर रहे है। जिनको पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आज नकली नोट बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा नकली नोट बरामद किये गए है। वही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पिपलानी थाना क्षेत्र का मामला
यह मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने एक आरोपी के घर से 2 लाख रुपए से ज्यादा नकली नोट बरामद किये। बताया जा रहा है कि आरोपी घर पर ही नकली नोट बनाने का काम करता था। फ़िलहाल पुलिस ने मशीन सहित नोटों को जब्त कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
दुकानदारों को शातिर बनाते है निशाना
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी नकली नोट आखिर छापते कहां और कैसे हैं। इस संबध में आज पुलिस बड़ा खुलसा कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार शातिर दुकानदारों, टैक्सी चालकों और स्थानीय बाजारों को नोटों को खपाने के लिए निशाना बनाते हैं।