जबलपुर : भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। तो वही मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल होकर सीएम मोहन ने भारत का नाम रोशन करने पर क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही 5000 छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती का ऐलान भी किया।
रानी दुर्गावती के नाम पर होगा कन्या छात्रावास और आश्रम शाला
इसके साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सीएम ने कन्या छात्रावास और आश्रम शाला रानी दुर्गावती के नाम पर करने की बात भी कही। तो वही जनजाति कार्य विभाग द्वारा बालक छात्रावास, आश्रम शालाओं का नामकरण राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाएगा। बता दें कि बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ये बड़ी सौगात दी।
विकास कार्य का किया लोकार्पण
इसके साथ ही सीएम ने जबलपुर में 564 करोड़ की लागत से 106 विकास कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनजाति भाइयों के कल्याण योजना के लिए 135 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। 499 करोड़ शहडोल, धार, डिंडोरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, झाबुआ में सांदीपनी विद्यालयों के 14 कार्यों का लोकार्पण हुआ। 52 करोड़ की लागत से सिवनी, धार, नर्मदापुरम, मंडला, बैतूल , छिंदवाड़ा में आदिवासी छात्रावास और आडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। 21 करोड़ की लागत से शहडोल विदिशा सतना अनूपपुर उमरिया में सीएम जनमन योजना के तहत मल्टीपरपज कार्यों का लोकार्पण हुआ। 13 करोड़ की लागत से जबलपुर की तहसीलों में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण हुआ।