होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भोपाल से टिकट कटने के बाद भड़की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल से टिकट कटने के बाद भड़की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर : मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट भोपाल लोकसभा से बीजेपी ने अपनी पहली सूची में पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है। बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटा है। टिकट कटने के बाद से खबरे आई थी की साध्वी प्रज्ञा ने आपने एक बयान में कहा था कि टिकट क्यों कटा? कैसे कटा? यह संगठन का फैसला है। मैने कभी टिकट नहीं मांगा और ना ही मांग रही हूं।

'ऐसा हो सकता है कि मेरे कुछ शब्द मोदी जी को पसंद नहीं आए। जिसके लिए मैं माफी भी मांग चुकी थी। साध्वी प्रज्ञा से मीडिया ने सवाल किया था कि आपने ऐसा क्या कहा था की मोदी जी आपको माफ नहीं कर पाए तो सध्वी ने कहा कि मैं एक श्लोक पढ़ती हूं इसका अर्थ आप निकाल लेना,साध्वी प्रज्ञा ने श्लोक पढ़ते एक कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है " सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि" अब आप लोग इसका अर्थ निकालते रहना मेने तो कह दिया।

साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के वायरल होते ही साधवी प्रज्ञा मीडिया पर भड़क गई। साध्वी ने कहा है कि आज के बाद में मीडिया से बात नहीं करूंगी। उन्होंने कहा की मैं मीडिया से हाथ जोड़ती हूं, हम जो बोलते हैं आप उसे तोड़ मरोड़ कर दिखाते हो,मैं बोलती कुछ हूं और टीआरपी के लिए कुछ और चला देते हो।

आप लोग हमें बदनाम करते हो। हमें बदनाम करके आप लोग कुछ नहीं कमा पाओगे। जितनी टीआरपी आपके बटोरनी थी, हमारे राजनीतिक 5 वर्षों में अपने काम ली। हम प्रचारित होने का शौक नहीं रखते। विवादित बयान कर चलाते हैं। मैंने कुछ भी नहीं कहा, उसके बाद भी कह दिया कि भड़की प्रज्ञा यह भी कोई बात हुई।


संबंधित समाचार