होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : राजधानी में 36 वर्षीय युवक की अज्ञात ने की हत्या, देवास में रिटायर्ड डीएसपी की छज्जा गिरने से मौत

MP NEWS : राजधानी में 36 वर्षीय युवक की अज्ञात ने की हत्या, देवास में रिटायर्ड डीएसपी की छज्जा गिरने से मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश में जुर्म की घटनाएं लगातार बढ़ता जा रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक 36 वर्षीय युवक की अज्ञात ने धारदार हथियार से हत्या कर बेरहमी से मौत के घाट उत्तार दिया। घटना  भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र की ही।  जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में लेकर मामले में आगे की जांच शुरू की। घटना गुरुवार देर रात की है। 

हत्या की वजह अज्ञात 

पुलिस ने मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह चौहान के रूप में की है। जो की एक होटल में वेटर का काम करता और शराब पीने का आदी था। धर्मेंद्र की हत्या क्यों की गई। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 

CCTV फुटेज की जांच हुई शुरू 

बताया जा रहा कि शव को सबसे पहले उसकी मां ने देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए CCTV फुटेज भी खंगाने शुरू कर दिए है। 

घटना शहर के विजयनगर इलाके की

दूसरी घटना देवास की है। जहां घर के बाहर बैठे रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर घर का छज्जा गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना शहर के विजयनगर इलाके की है। जिसकी जानकारी पर देवास कलेक्टर, पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घर के बाहर गेट के पास बैठे हुए थे डीएसपी

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक़्त घर में  रिटायर्ड डीएसपी हिम्मत सिंह राणा और उनकी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हिम्मत सिंह राणा घर के बाहर गेट के पास बैठे हुए थे और तभी दर्दनाक हादसा हो गया।  हिम्मत सिंह राणा का मकान देवास शहर के होली ट्रिनिटी स्कूल के पास विजयनगर क्षेत्र में है। 
 


संबंधित समाचार