होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ऑपरेशन ‘फाइनल स्ट्राइक’ में बड़ी सफलता: गढ़चिरौली में हथियार बनाने का नेटवर्क ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद...

ऑपरेशन ‘फाइनल स्ट्राइक’ में बड़ी सफलता: गढ़चिरौली में हथियार बनाने का नेटवर्क ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद...

Naxalite Arms Factory: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे इलाके में जवानों ने नक्सलियों की एक गुप्त हथियार फैक्ट्री को खोजकर पूरी तरह तबाह कर दिया। इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिली अहम सूचना के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस ने पोमकेन-बिनगुंडा के घने जंगलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, लोहे के पाइप, जनरेटर, सोलर पैनल और अन्य तकनीकी उपकरण मिले।

नक्सलियों के छिपे ठिकानों- सप्लाई नेटवर्क खत्म

इस संयुक्त कार्रवाई में गढ़चिरौली पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम और बम निरोधक दस्ता (BDDS) शामिल रहा। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही पूरे सामान को नष्ट कर दिया ताकि नक्सली दोबारा इसका इस्तेमाल न कर सकें। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन फाइनल स्ट्राइक’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नक्सलियों के छिपे ठिकानों और सप्लाई नेटवर्क को खत्म करना है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों की हथियार निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

दंतेवाड़ा में भी जवानों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

इधर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भी सुरक्षा बलों ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। बारसूर थाना क्षेत्र के हिड़पाल जंगल में जवानों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार चोट पहुंच रही है।


संबंधित समाचार