होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ratlam news : रतलाम में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू ट्रैप, शिकायत के बाद लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Ratlam news : रतलाम में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू ट्रैप, शिकायत के बाद लोकायुक्त ने की कार्रवाई

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित कमला नेहरू शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) अनिल वर्मा को लोकायुक्त की टीम ने आज 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरयादी की शिकायत के बाद डिजी लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ जारी कराने के बदले मांगी घूस 

बता दें कि, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या (ब्लॉक जावरा) के सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट, निवासी विश्रामगृह के पीछे, जावरा, 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी अनिल वर्मा ने सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ जारी कराने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की है। जिसके बाद सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी

शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कार्यालय में 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फ़िलहाल लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है। 


संबंधित समाचार