रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के प्रभार में व्यापक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 7 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए दो अलग-अलग नोटिफिकेशन के तहत प्रभावी किए गए हैं।
प्रमुख बदलावों की सूची:
आईएफएस प्रेम कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। आईएफएस संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।
पूर्व आदेश के तहत प्रमुख बदलाव:
राजेश कुमार चतुर्वेदी को सदस्य सचिव, राज्य जैव विविधता बोर्ड के पद से हटाकर, मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकृत), कोरबा और अतिरिक्त प्र.मुख्य वन संरक्षक, योजना मंडल, कोरबा बनाया गया है। एस.एन. बैजलवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन संरक्षण) और सचिवालय, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ:
डॉ. जी. मैकटो (बैच 2006) – प्रमुख वन संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन), नवा रायपुर
महेन्द्र बी. – प्रमुख वन संरक्षक (जीव एवं जैव विविधता संरक्षण), नवा रायपुर
एम. मणिवेल्ला – प्रमुख वन संरक्षक (प्राधिकृत), दुर्ग एवं अ. प्र. मुख्य वन संरक्षक, योजना मंडल, दुर्ग
मनोज कुमार पाण्डेय – प्रमुख वन संरक्षक (प्राधिकृत), बिलासपुर