KSP Constable Vacancy 2026 :नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशख़बरी, कर्नाटक स्टेट पुलिस ने कांस्टेबल (सिविल) पदों पर भर्ती (KSP Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो चुकी है और 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट http://cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें। यह भर्ती 596 पद कल्याण कर्नाटक कैडर और 3,395 पद मिक्किली (ओक्कलिडा) कैडर के पदों पर की जाएगी।
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदक के पास प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सीबीएसई/आईसीएसई या स्टेट बोर्ड से कक्षा 12वीं पास को समकक्ष योग्यता मानी जाएगी। एनआईओएस द्वारा 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। PUC/समकक्ष स्तर में कन्नड़ पहली या दूसरी भाषा होगी चाहिए।
आयु सिमा - आवेदन शुल्क
कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए । आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए जनरल और अन्य कैटेगरी (कैटेगरी-2ए/2बी/ 3ए/3बी) के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी कैटेगरी-1, एक्स सर्विसमैन और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 37,500 रुपये से लेकर 76,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। तो वही कैंडिड्ट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट या एंडोरेंस टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।