गुना : मध्य प्रदेश के गुना में 29 साल की महिला सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। महिला का शव मंगलवार सुबह सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। लेडी कांस्टेबल द्वारा उठाए गए इस कदम से पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
दो दिन की छुट्टी से लौटी थीं निशा
बताया जा रहा है कि लेडी कॉन्स्टेबल निशा शर्मा सोमवार को ही दो दिन की छुट्टी से गुना लौटी थीं। सुबह से दोपहर 12 बजे तक गेट बंद था। जिसके बाद कामवाली बाई को शक हुए और तुरंत आस पास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद जब दरवाजा तोडा गया तब लेडी कॉन्स्टेबल पंखे हुए लटकी हुई थी।
सुसाइड नोट नहीं मिला
मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। इस वजह से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साल 2016 में पुलिस फाॅर्स किया था ज्वाइन
बता दें कि निशा कोतवाली थाने में पदस्थ थीं और अशोकनगर जिले की मूल निवासी थीं। मृतका ने साल 2016 में पुलिस फाॅर्स ज्वाइन की थी। फिलहाल कैंट थाना पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारी पारिवारिक और विभागीय कारणों की भी पड़ताल कर रहे हैं।