ज्योतिषाचार्य से जानिए आज किन राशि वालों की जिंदगी में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका दिन रहेगा शानदार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का पंचांग - नक्षत्र : आश्लेषा, मघा करण: बालव, कौलव, तैतिल योग : व्यातीपात, वरीयान सूर्योदय : 05:41 AM, सूर्यास्त : 07:14 PM
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : बैंगनी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी की जरुरतों पर ध्यान दें। कार्य की अधिकता रहेगी। । वाणी पर नियंत्रण रखें, बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : सफेद
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।आय में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता प्राप्त होगी।। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य सुधार होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : गुलाबी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) ।
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है।। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 03
शुभ रंग : बैंगनी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर में क्लेश संभव है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। आत्मविश्वास की कमी से गलत फैसले ले सकते हैं। इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : गुलाबी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धार्मिक अनुष्ठान -सत्संग का लाभ मिलेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : पीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : सफेद
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।। नकारात्मक सोच को बदलें। लाभ होगा। दिन शुभ होगा
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : सफेद
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आय बनी रहेगी। पेट संबंधित रोग हो सकता है। मन लगा कर अपने कार्य में लगे। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : पीला
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : गहरा लाल
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढ़ाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : लाल